धूमधाम के साथ मनाई कृष्णजन्माष्टमी

जनमंच टुडे/ बागेश्वर। जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। सुबह चार बजे से ही भक्तों का राधाकृष्ण मंदिरों में तांता लगा रहा। महिलाओं ने व्रत रखा और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। कौसानी में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मेला शुरू हो गया है। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने भव्य झांकी निकाली। स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बच्चे मुख्य बाजार होते हुए स्नो व्यू प्वाइंट, पंच म्यूजियम से मुख्य पंडाल तक पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुनीता आर्य ने किया। देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा समेत प्रदेशभर में जन्माष्टमी की धूम रही। इस अव पर मंदिरों को सजाया गया था। लोगों ने नगर कीर्तन के साथ ही शोभायात्रा निकाली। इस दौरान बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *