दो राजस्व निरीक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज

जनमंच टुडे/ पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने नियम विरुद्ध दाखिला करने के आरोप में  चौबटटाखाल तहसील के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत और  लैंसडौन तहसील के राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त प्रकरण की जांच के लिए कोटद्वार तहसील के उप जिलाधिकारी  को जांच अधिकारी नामित किया है और  जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने  मामले में आरोपित सुरेंद्र सिंह रावत को तहसील लैंसडौन और सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तहसील थलीसैंण  से सम्बद्ध कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *