महिला ने धौली गंगा में लगाई मौत की छलांग

जनमंच टुडे / गोपेश्वर। जोशीमठ ब्लाक के लाता गांव की एक महिला ने धौली गंगा में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव के चलते महिला का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार जौंज निवासी यशपाल सिंह डुंगरियाल की 34 वर्षीय पत्नी नंदा इन दिनों अपने मायके लाता आई हुई है। मानसिक रूप से परेशान होने के चलते वह अक्सर घर से भागने का प्रयास कर रही थी। गुरू वार की सुबह नंदा घर से भागने लगी तो उसके भाई अवतार सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया। किसी तरह अवतार सिंह की पकड़ से खुद को छुड़ा कर वह धौली गंगा में जा कूद पड़ी। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम परिजनों के संग महिला की नदी तटों पर खोजबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *