कोटद्वार में भर्ती रैली शुरू, युवाओं का उमड़ा हुजूम
उत्तराखण्ड हेराल्ड/ कोटद्वार। कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में आज से गढ़वाल मंडल के 7 जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नई टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और देहरादून जिलों के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली की शुरूआत हो गई है। योजना लागू होने के बाद उत्तराखण्ड में यह पहली भर्ती रैली हो रही है। रैली में हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी। योजना के तहत आज चमोली जिले के युवाओं की भर्ती हो रही है। भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह और जुनून देखने को मिल रहा है। भर्ती रैली 31 अगस्त 2022 तक चलेगी। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती में लगभग 1,08000 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें से गढ़वाल मंडल के 7 जनपदों के लिए 63000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। ARO लैंसडौन ( सेना) के नेतृत्व में आयोजित इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में प्रशासन जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देश पर सेना को हर तरह का अतिरिक्त सहयोग प्रदान कर रहा है।
