राजस्थान में तैनात जवान का निधन
जनमंच टुडे/ रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्री विहार थर्ड निवासी 19 राजस्थान में तैनात गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के जवान अखिल नेगी का ऑन ड्यूटी के दौरान निधन हो गया । अखिल की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक रामनगर के पीरुमदारा ग्राम दूल्हेपुरी बद्री विहार थर्ड निवासी 23 वर्षीय अखिल नेगी की तबीयत ड्यूटी के दौरान ही अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें फौरन उदयपुर स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अखिल की मौत की खबर मिलने से पूरे पीरूमदारा क्षेत्र में शोक की लहर है।
