देवभूमि का एक और लाल शहीद

जनमंच टुडे/ चम्पावत। उत्तराखंड देवभूमि का एक और लाल देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया है। चंपावत के देवीधुरा निवासी नंदन सिंह शहीद हो गए हैं।  अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी  करके  लौट रही  जवानों की बस बीते दिन अनंतनाग चंदनबाड़ी में दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। जिसमें सात जवान शहीद हो गए थे। बस में चम्पावत जिले के देवीधुरा के पखोटी गांव  के सूबेदार मेजर नंदन सिंह (50) भी इस हादसे में घायल हो गए थे । उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली  रेफर किया गया था। जहां उन्होंने  इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके शहीद होने की खबर से उनके गांव पखोटी में सन्नाटा पसरा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *