भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की नई टीम की घोषणा

जनमंच टुडे/ देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में  8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री और 8 प्रदेशमंत्री बनाए गए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल को बनाया गया है। खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, एवं आदित्य कोठारी को  प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।  पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और  साकेत अग्रवाल को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, विकास शर्मा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।  कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव  बनाया गया है। मनवीर सिंह चौहान पूर्व की भॉति प्रदेश मीडिया प्रभारी होंगे।  पुष्कर सिंह काला और ऋषि कण्डवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।  अनिल शाही और रमेश गडिया को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश  युवा मोर्चा अध्यक्ष शंशाक रावत, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष  केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को दी गई है। वहीं प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर को बनाया गया है।  प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनाया गया है। राकेश गिरी को  प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा , समीर आर्या, और राकेश राणा को प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा  का अध्यक्ष बनाया गया है।  इन्तजार हुसैन को  अल्पसंख्यक मोर्चा  का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *