बच्चों को किया जागरूक
![]()
जनमंच टुडे। पौड़ी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने माह अगस्त के प्लान ऑफ एक्शन के तहत मानसिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ओजली खांडूयसैंण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार, मानसिक एवं शारीरिक रूप से अशक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु उनके साथ उचित देखरेख व व्यवहार करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता विनोद कुमार द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया ।
