अम्बानी ने सपरिवार किये बाबा केदार के दर्शन
जनमंच टुडे। देहरादून।केदारनाथ। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार केदारनाथ के दर्शन किए। इससे पूर्व अंबानी विशेष विमान से परिजनों के साथ 7 बजकर 15 पर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वे सपरिवार हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। उन्होंने केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना कर बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लिया। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम को पांच करोड़ की धनराशि चैक द्वारा दान किया। उसके बाद प्रात: 9.30 बजे भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। वेदपाठ गीता पाठ पूजा में शामिल हुए। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने तुलसी माला अंग वस्त्र से उनका अभिनंदन किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इसके पश्चात मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी भेंट की।
मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अंबानी परिवार की श्री बदरीविशाल एवं श्री केदारनाथ भगवान के प्रति अगाध आस्था है सन 2015 से प्रतिवर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते रहे हैैं। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ में यात्रियों की सुविधा हेतु जियो 5 जी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उनके द्वारा कार्य शुरू किया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में डाक्टरों की तैनाती, आईसीयू सुविधा का भी उन्होंने भरोसा दिलाया है। इसके बाद वह जौलीग्रांट पहुँचे और मुंबई के लिए रवाना हो गए।
