यातायात नियमों के अवहेलना करने वालों के लाइसेंस निरस्त करें

जनमंच टुडे। पौड़ी।  जिलाधिकारी डाक्टर विजय कुमार जोगदण्डे ने अधिकारियों को राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही, अपने-अपने कार्य क्षेत्र में फील्ड निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए। आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वाद, राजस्व वसूली और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही पटल सहायकों के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि  दीपावली त्यौहार से पूर्व खाद्य पदार्थो, दवा विक्रेताओं, डेयरी और मांस की दुकानों में निरीक्षण की कार्यवाही बढ़ायें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभाग के साथ अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत खराब सड़कों का निरीक्षण करते हुए उसकी आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति तेजी से बढ़ाने, लंबित वादों की तीव्र सुनवाई करने तथा बड़े बकायेदारों से संबंधित वसूली को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ने समस्त नगर निकायों को निर्देश दिये कि 30 अक्टूबर तक टैक्स वसूली की कार्ययोजना तैयार करें और टैक्स जो बकाया टैक्स शीघ्र जमा करते हैं उनको कुछ छूट दी जाय,  निर्धारित सीमा के बाद कोई छूट न दें। इस दौरान उन्होंने खनिज विभाग को निर्देश दिये कि 15 दिन के भीतर खनन उठान से संबंधित सभी प्रस्ताव तैयार करना सुनिश्चित करें। वहीं समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि संबंधित विभाग के साथ खराब मोटर मार्गो का निरीक्षण करें और ऐसे मार्गो को चिन्हित कर वहां झाड़ी कटान, पालाग्रस्त क्षेत्रों में कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस विभाग को चालन के सापेक्ष लाइसेसिंग निरस्तीकरण व काउंसलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश दिये कि लोगों के राशन कार्ड निरस्तीकरण पश्चात जिनके मानक अनुसार कार्ड बनने हैं उनका संबंधित विकासखंड के समन्यव से चिन्हिकरण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि मदिरा की दुकानों में ओवर रेटिंग को समय-समय पर औचक निरीक्षण द्वारा चैक करें तथा जिन मदिरा दुकानों द्वारा समय पर रॉयल्टी जमा नहीं हो पा रही है, उन्हें नोटिस जारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *