उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश : धामी

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण  है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उनका उचित हल निकाला जायेगा। आज जो  बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज  सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है। जन सुविधा एवं सेना की सुविधा के लिए विभिन्न गतिविधयों के लिए जहां संयुक्त सर्वे की जरूरत है, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर तीन सप्ताह में शासन को रिपोर्ट दें, ताकि समस्याओं का उचित निदान हो सके।बैठक में शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न  बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *