हिमाचल में विधानसभा चुनाव का ऐलान

जनमंच टुडे। डेस्क। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकी मतगणना 8 दिसंबर को होगा। आयोग ने  गुजरात विस चुनाव के पत्ते नहीं खोले हैं।  आयोग जल्द ही गुजरात विस  चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा ऐसी संभावना जताई जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने  कहा कि  68 विधानसभा सीटों में होने वाले चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक नामांकन करेंगे, जबकी  27 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वही 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं।  कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *