सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाएं
जनमंच टुडे। पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने विकासखंड मूनाकोट के ग्राम भटेड़ी पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे स्वरोजगार कार्यों का निरीक्षण कर स्वरोजगार परक कार्यों कार्यों से होने वाली आय की जानकारी ली। जिलाधिकारी को इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालन, कृषि , उद्यान , उद्योग , विकास , डेयरी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। जिसका लाभ उठाकर वे अपने स्वरोजगार परक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे उनकी आर्थिकी में सुधार हो रहा है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के स्वरोजगार परक कार्यों की प्रगति को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने ग्रामीणों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा अन्य किसानों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने को कहा।
