22 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री के कपाट

जनमंच टुडे। उत्तरकाशी।  चैत्रीय नवरात्र पर गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई।  अक्षय तृतीया पर 22 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।  मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल, मंदिर समिति सचिव / तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने  कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली  21 अप्रैल को  मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ मंदिर भैंरो घाटी प्रवास हेतु पहुंचेगी। 22 अप्रैल को भैंरो घाटी से मां गंगा की डोली 9.30 बजे प्रात:तक गंगोत्री धाम पहुंच जायेगी तथा 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *