टनकपुर में श्रद्धालुओं के लिए ‘काल’ बनी बस 4 की मौत
जनमंच टुडे। चम्पावत। पूर्णागिरि मेले में बस के ब्रेक फ़ फेल होने से बस पार्किंग के पास सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पे ही मौत हो गई, जबकी 8 बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टनकपुर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 की हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बहराइच के श्रद्धालु पूर्णागिरि में माता के दर्शन और पूजन को आये थे। आज सुबह वह ठूलीगाड़ पार्किंग के पास आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू बस उनके ऊपर चढ़ गई। घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घटना की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मायाराम ( 32) पुत्र बब्बर, बद्रीनाथ (40) पुत्र रामलखन निवासी. ग्राम सोहरबा थाना. चितौरा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश व अमरावती(26 ) पत्नी महाराम सिंह निवासी ग्राम बिडोला थाना बिल्सी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। दुर्घटना में नेमवती पुत्री वीर सिंह निवासी नगर पुखरा उजैनी बदायूं, राम देही पत्नी तोताराम, निवासी बेगमपुर सोहरबा रामगंगा बहराइच, रामसूरत पुत्र असरफी निवासी सोहरबा रामगंगा, पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी राजमिल सोहरबा रामगंगा बहराइच, सरोज पत्नी बद्रीनाथ निवासी चितौरा बहराइच, कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप , निवासी सोहरबा बहराइच, महाराम सिंह पुत्र आरएस सिंह निवासी पिंडा बस्ती बदायूं घायल हो गए।
