सरकार पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही : धामी

जनमंच टुडे। नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा नैनीताल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की नीव रखी गई है। इन योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र का सर्वागींण विकास होगा। उन्होंने कहा कि  यह योजनायें आने वाले समय में  लाभाकारी सिद्ध होंगी।  मुख्यमंत्री  धामी ने विधानसभा क्षेत्र नैनीताल में 1328.13 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और
20669.62 लाख की  कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतरा जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विकास के लिए 9 वर्ष में 1.50 लाख करोड की धनराशि की योजनाओं पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार के अवसर पैदा करके पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही है।  धामी ने कहा कि सरकार द्वारा 813 करोड रूपये की धनराशि उद्यान, बागवानी के  किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया है, आने वाले वर्ष में राज्य मे 50 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा प्रदेश का युवा, मातृशक्ति व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  सरकार विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तीकरण हो रहा है, मातृशक्ति के लोकल उत्पादों को देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जिससे हमारी मातृशक्ति की आर्थिकी के साथ ही देश व दुनिया में नई पहचान मिली है। धामी ने कहा कि प्रदेश मे नकल विरोधी कानून बनने के पश्चात चार परीक्षायें आयोजित की गई इन परीक्षाओं में 4.5 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है।  धामी ने कहा पारदर्शिता के आधार पर परीक्षा हो रही है योग्य परीक्षार्थी को प्रतिभा के आधार पर सलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून हमारी सरकार ने बनाया है इसे देश के अन्य राज्य की मॉडल के रूप मे लागू कर रहे है। उन्होंने कहा अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत माताओं एव बहनों को 3 गैस सिलेंडर निशुल्क दिये जा रहे हैं।  प्रदेश में अब तक 1 लाख 76 हजार लोगों को इस योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार समान नागरिक संहिता बिल की दिशा में कार्य कर रही है, जल्द ही इसे लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा  कि सरकार लैंड जेहाद को लेकर कठोर कानून लेकर आ रही है ।  जबरन धार्मान्तरण को लेकर भी कानून लेकर आये है साथ ही सरकार द्वारा राज्य आन्दोलकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जितनी भी विकास परक योजनायें चलाई जा रही है उसमें हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है।
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट एवं क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने सभी का स्वागत करते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारियां दी। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट, विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, दीवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आनन्द सिह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट,मोहित लाल साह, मोहन नेगी, नवीन भटट, रंजन बर्गली,आशुतोष उपाध्याय, पंकज उप्रेती,रोहित भाटिया, सलमान जाफरी, कविता गंगोला, हिमांशु वर्मा, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, गोपाल रावत, मोहित रौतेला, नितिन कार्की, विकास भगत, अरिवन्द पडियार, के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा, संदीप तिवारी, निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक केएमवीएम एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, महानिदेशक एटीआई बीपी पाण्डे, निदेशक प्रकाश आर्य के साथ ही पदाधिकारी, गणमान्य व क्षेत्रीय समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *