घर मे लगी आग से सिलेंडर में विस्फोटक, 5 लोग झुलसे
जनमंच टुडे।/रुद्रपुर। नगर के ट्रांजिट कैंप के अरविंद नगर में बंद घर में शॉट सर्किट के चलते लगी आग से गैस सिलिंडर फट गया। आग बुझाने के प्रयास में महिला समेत पांच लोग झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा स्थित अरविंद नगर निवासी वीर पाल पत्नी अनिता और तीन पुत्र विकास, अनिल और जतिन के साथ रहते हैं। आज सुबह विकास मेडिकल स्टोर में काम करने चला गया । जबकि उसके दो छोटे भाई स्कूल गए थे। जिसके बाद वीरपाल और अनिता घर में ताला लगाकर काम पर चले गए । बताया जा रहा है कि 9 बजे के आसपास घर में शॉट सर्किट से आग लग गई। घर से उठ रहे धुंआ के बाद आग की लपटें तेज हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इस बीच तेज धमाके के साथ घर में रखा एक सिलिंडर फट गया। जिससे आग बुझाने का प्रयास कर रहे पड़ोसी शांति शर्मा पत्नी रमेश चंद्रा, अरूण कुमार पुत्र महिपाल सिंह, गौतम विश्वास पुत्र गजेंद्र विश्वास, अजय कुमार पुत्र मोहन लाल और राहुल कुमार पुत्र महिपाल सिंह झुलस गए। इन्हें लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कड़ी मशख़्त के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
