कोरोना को लेकर मॉकड्रिल

जनमंच टुडे। देहरादून। महामारी की रोकथाम के लिए पर्याप्त संसाधनों एवं प्रबंधन का अनुमान लगाने के उद्देश्य से आज  प्रदेशभर के सभी चिकित्सा इकाइयों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। स्वास्थ्य  सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि इस मॉक ड्रिल से प्रदेश भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक के अस्पतालों में कोरोना से निपटने के इंतजाम और तैयारियों की जांच की गई। हालांकि वर्तमान में राज्य में 26 फीसद लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है, जबकि 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को पहली एवं दूसरी डोज शतप्रतिशत लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए प्रदेश में 11 राजकीय जांच केन्द्रों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है जिनकी प्रतिदिन औसतन 13 हजार  से 15 हजार सैंपल जांच करने की क्षमता है। इसके अलावा राज्य में कोविड-19 की जीनोम सीक्वैनसिंग जांच के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी एवं अल्मोड़ा में लैब कार्यशील है। प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में कुल 7 हजार 7 सौ 3 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, 852 आईसीयू बेड एवं 1165 वेंटिलेटर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *