बारिश से ढहा मकान, दम्पति की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून। रुद्रपुर। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश से कई जगह सड़कें बाधित होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सम्बंधित विभाग अवरुद्ध सड़कों को खोलने में जुटा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उधर उधमसिंहनगर के काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में देर रात बारिश के चलते मकान की दीवार गिरने से छत गिर गई है। हादसे में दम्पति की मौत हो गई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नसीर (65)और उनकी पत्नी मोहम्मदी (64) की मौके पर ही दबने से मौत हो गई,जबकि उनकी नातिन मंतशा(18) गंभीर रूप में घायल हो गई।
.
