दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : धामी

जनमंच टुडे।चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली पहुंचे और करेंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा। मुख्यमंत्री ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह चमोली पहुंचे और करेंट हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस दौरान  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *