पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा करने का संकल्प लिया

Exif_JPEG_420

जनमंच टुडे। सतपुली।एकेश्वर। प्रकृति की रक्षा को समर्पित लोकपर्व  हरेला पर सतपुली डिग्री कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्रों, शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन का संकल्प लिया।

इस दौरान महाविद्यालय सतपुली में पर्यावरण गोष्ठी का भी आयोजन किया गया । महाविद्यालय सतपुली के प्राचार्य डॉ संजय कुमार व पर्यावरण प्रकोष्ठ की नोडल डॉ दीप्ति के मार्गदर्शन में हरेला पर्व के साप्ताहिक कार्यक्रम में महाविद्यालय में विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रेंज ऑफिसर सतपुली अनिल कुमार ने गोष्ठी के माध्यम से विभिन्न प्रजातीय पौधों और पेड़ों की महता को बताया साथ ही उनके औषधीय गुणों और उनकी उपलब्धता उनके मौसम की जानकारी दी।  साथ ही पेड़ों की जड़ से लेकर अंतिम पते तक से होने वाले फायदे बताए।

इस दौरान रेंज ऑफिसर सतपुली अनिल कुमार, डॉ अवधेश उपाध्याय, लक्ष्मी देवी, अशोक कुमार सहित प्राध्यापक एवं कार्मिकों व विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पौधों के देखरेख करने का संकल्प लिया। वहीं एकेश्वर में भी हरेला पर्व पर विभिन्न स्कूलों में छात्रों, अध्यापकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण खरण उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

एकेश्वर बालिका  इंटर कालेज में भी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर धरती को हराभरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान गुराड़ तल्ला सुनील रावत ने भी पौध रोपण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *