प्रकृति धरती की अनमोल धरोहर : नेगी

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल अगस्त मुनि अध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी व समाज सेविका दमयन्ती भटट् की प्रेरणा से तल्ला नागपुर की सीमान्त ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास गाँव में विराजमान भगवान कार्तिकेय की पूजा स्थली नागखाल में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग से देव वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कार्तिकेय कीर्तन मण्डली ग्वास द्वारा कीर्तन भजन कर तैतीस कोटि देवी देवताओं का आवाहन किया गया। देव पौधरोपण रोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि बाबा केदारनाथ दास सेवा मण्डल व दमयन्ती भटट् के सहयोग से पहली बार नागखाल में देव पौध रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रकृति धरती की अनमोल धरोहर है, इसलिए प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाये संचालित की जा रही है। पण्डित वासुदेव प्रसाद नौटियाल ने कहा कि अनादि काल से ऋषि मुनियों ने देव वृक्षों के आंचल में बैठकर तपस्या की है इसलिए देव वृक्षों का रोपण करने से क्षेत्र में समृद्धि बनी रहती है।

पण्डित कुशलानन्द वशिष्ठ ने कहा कि चत्रुमास में देव वृक्षों का रोपण करने से देवता प्रसन्न होते हैं तथा ग्रामीणों को धार्मिक पर्वों पर जलाभिषेक करने का सौभाग्य मिलता है! क्षेत्र के पर्यावरणविद भीम सिंह नेगी ने बताया कि ग्वास नागखाल में सभी के सहयोग से पीपल व वट वृक्ष का रोपण किया गया। वन पंचायत सरपंच चैत सिंह नेगी ने बताया कि ग्वास गाँव के निकट नागखाल तीर्थ सुरगंगा के किनारे बसा है! इस मौके पर महिलाओं द्वारा कीर्तन भजन कर भगवान कार्तिक स्वामी, विष्णु भगवान सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं की अराधना की! इस मौके पर नव युवक मंगल दल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व वन पंचायत सरपंच बीरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, शशि देवी, रेखा देवी, सुमन देवी, आशा देवी, सरिता देवी, शारदा देवी, अनीता देवी, भारती देवी, कुमारी मोनिका, आरती देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी, संगीता देवी, पूजा देवी, अंजलि देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *