सड़क हादसे में एक की मौत

जनमंच टुडे।देहरादून। आज सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर आईएमए के मुख्य गेट के पास  एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, जिसका दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।  जानकारी के अनुसाए एक कार  यूके -07-बीएक्स-5327 और  मोटर साइकिल न0: यूके-08-एजी-0953 के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल चला रहा युवक मोहित (31) पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम व पोस्ट मोरा थाना बढ़ गांव जिला सहारनपुर  गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया जबकि मोनू(28) पुत्र सलेक चंद्र ,निवासी जडोदा पांडा थाना बड़ गांव जिला सहारनपुर यूपी को दून हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *