सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा जैंती चौकी क्षेत्र के जवाहरनेड़ी के पास हुआ, लमगड़ा के बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान पान सिंह बिष्ट (37) और मेहरबान सिंह करायत (57) के रूप में हुई है। वहीं राहुल राय (19) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को बाहर निकाला।
पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
