रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली ने किया मंदिर के लिए प्रस्थान
रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली ने आज मध्य हिमालय में स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए भक्तों के साथ प्रस्थान किया।भगवान श्री रुद्रनाथ के मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रियों के तहत आज गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में विशेष पूजाओं का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात देव डोली ने जयकारों, पुष्प वर्षा और सेना की बैंड धुनों के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया।मंदिर मुख्य पुजारी श्री हरीश भट्ट ने बताया कि मंदिर के कपाट सोमवार मध्याह्न में परंपरानुसार विधि विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन कर पूजा अर्चना कर सकेंगे।
