उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट का रोमांच 22 से
देहरादून। उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होगा और 7 जून तक चलेगा । प्रतियोगिता में नेपाल सहित देशभर की कई टीमें हिस्सा लेगी। विजेता टीम को 10 लाख रुपए का पुरस्कार और गोल्ड कप ट्रॉफी की प्रतिलिपि दी जाएगी। उपविजेता टीम को 7 लाख रुपए और ट्रॉफी मिलेगी। साथ ही प्रत्येक मैच में 5 हजार रुपये की धनराशि मैन ऑफ द मैच के रूप में दी जाएगी, जबकी एक लाख रुपये की धनराशि मैन ऑफ द सीरीज के रूप में दी जाएगी। दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा। सभी मैच रंगीन ड्रेस में होंगे जिसे समिति द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को प्रदान की जाएगी। सभी मैच सफेद बाल से खेले जाएंगे। सभी मैच दिन और रात (डे नाइट) के होंगे इसमें दो मैच ( डे नाइट) अल्फा क्रिकेट स्टेडियम गणेशपुर में खेले जाएंगे। सभी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है। आयोजन समिति सभी खिलाड़ियों के लिए रहने , खाने और उनके आने जाने की व्यवस्था करेगी। प्रतियोगिता में इस वर्ष
-उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
-हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
-पंजाब किकेट एसोसिएशन
-सहगल क्रिकेट क्लब
-दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
-क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड
-ओडिसा क्रिकेट एसोसिएशन
-इंडियन रेलवे
त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन
-झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन
-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
-ए एंड एस कोलकाता बंगाल
-गोवा क्रिकेट एसोसिएशन
-केरला क्रिकेट एसोसिएशन
-एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब
-नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन की टीमें हिस्सा लेंगी।
