पेयजल योजनाओं का कार्य जल्द पूरा करें
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के तहत वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर आज जिला मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजनाओं के लिए वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के सभी लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पेयजल योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करें अगर वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो जिलाधिकारी को बताएं ताकि उसके समाधान के लिए कार्यवाही की जा सके । जिला अधिकारी ने कहा कि प्रशासन जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये, ताकि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाएं दूर हों सकें।
