आदि कैलाश और गूंजी में अल्ट्रा मैराथन दो को

पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के उच्च हिमालई क्षेत्र आदि कैलाश और गूंजी में 2 नवंबर को अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि प्रतियोगिता 5 श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें 5 , 10, 21, 42 और 60 किलोमीटर की केटेगरी शामिल है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के उच्च हिमालई क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही इस मैराथन के लिए देशभर के लगभग 8 सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता को देखते हुए मेडिकल टीम के साथ ही 10 एम्बुलेंस और आपातकालीन स्थिति के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *