मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने आज उत्तरकाशी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। कुछ ही देर बाद मुख्य चुनाव आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लेंगे।
