गंगा में डूबे युवकों की तलाश जारी
ऋषिकेश। बीती शाम थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा में बह गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी की धारा में बहकर आंखों से ओझोल हो गए। दोनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ टीम उनकी तलाश में अभियान चला रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए। डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैजान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
