समाज कल्याण विभाग ने लगाया
चमोली। प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा राष्ट्रव्यापी अभियान “जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले” के तहत सीमांत नीति घाटी के दूरस्थ गांव गमशाली में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी अनिल प्रसाद सकलानी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57, उद्यान विभाग द्वारा 7 तथा पशुपालन विभाग द्वारा 12 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।शिविर में ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में शिविर लगाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा नीति घाटी के छह गांवों में पेयजल एवं सोलर लाइट व्यवस्था की मांग को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपा।
