खेती के साथ उसकी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी :धामी

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेती के साथ-साथ उसकी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का सामना कर रही है, ऐसे में किसानों को परिस्थितियों के अनुरूप खेती के आधुनिक तरीकों को अपनाना होगा। अल्मोड़ा जिले के विकासखंड हवलाबाग में कृषि विभाग की ओर से आयोजित ‘‘खेत बचाओ अभियान‘‘ कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए उनके बैंक खातों में धनराशि भेज रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जब किसान और सरकार मिलकर काम करते हैं, तभी योजनाएं सफल होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है और इसका लाभ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। उन्होंने अल्मोड़ा जिले में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबाड़ योजना के तहत 6 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने और फसलों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *