सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डूबकी
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान को सभी अमावस्याओं के स्नान में प्रमुख माना जाता है। सोमवार तड़के ही हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू दिया था।
कोरोनाकाल और पुलिस के सख्त पहरे के बीच सोमवती अमावस्या पर हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण और दान देकर पुण्य भी अर्जित किया। बता दें कि इस स्नान पर रोक नहीं लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने कोविड के मद्देनजर स्नान की सशर्त अनुमति दी थी। इस दौरान स्नान घाटों पर 60 फीसद श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी गई दी। इस दौरान श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता का पालन करने की हिदायद दी गई थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जिन्होंने मास्क नहीं पहना था उनकों मास्क वितरित किया। इस दौरान बीमार और कोविड के लिहाज से संदिग्ध मरीजों को जिले की सीमा में दाखिल नहीं होने दिया गया। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान शुरू हुआ जैसे, जैसे दिन चढ़ा श्रद्धालुओं ी भीड़ बढ़ने लगी।
