पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में लॉकडाउन

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है, और संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासन ने कोरोना  को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने गंगोलीहाट में दो दिन के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है और आज यानि 25 दिसंबर से 48 घंटे तक गंगोलीहाट में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल जरूरी सेवाएं और सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 23 व 24 दिसंबर को लॉकडाउन किया गया था। इस दौरान दुकान, प्रतिष्ठान, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि सभी बंद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed