कोटद्वार में हथियारों के बल पर डकैती
कोटद्वार। कोटद्वार के देवी रोड में शुक्रवार सुबह हथियारबंद डकैतों ने देवीरोड स्थिति कालोनी के एक घर में परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत बनी हुई है। पुलिस ने मौेके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई और लूटेरों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब कोटद्वार के देवी रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाले प्रमोद कुमार प्रजापति परिजनों के साथ घर के काम काज में व्यस्त मेे थे। इसी दौरान पांच युवक उनके घर में घुस गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही पांचों युवकों ने हथियार निकाल लिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और धर के सभी सदस्यों को कब्जे में लेकर उनके हाथ पैर और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद हथियारबंद युवकों ने घर को खंगालना शुरू कर दिया और घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके बाद वह किसी तरह ंबंधन से मुक्त हुए और मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झाटना की जानकारी अपने आलाअधिकारियों को दी। डकैती की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल नरेंद्र बिष्ट घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। जहां पर हथियार बंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया गया है वह बाजार चौकी से चंद मीटर की दूरीपर है। पीड़ितों के अनुसार लूटपाट करने वाले बदमाशों की उम्र लगभग 35 साल के करीब है।
