समाज के बदलते परिवेश पर कवियों ने कसे तंज
ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी रासी गाँव निवासी व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख , साहित्यकार जीवन्ती देवी खोयाल की हिन्दी गढ़वाली काव्य संग्रह सिंटै फूलिगैं का लोकार्पण जीआई सी ऊखीमठ के बहुउद्देशीय भवन में विधिवत हो गया ! हिन्दी गढ़वाली काव्य संग्रह सिंटै फूलिगैं के लोकार्पण अवसर पर मदमहेश्वर घाटी मंच के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व व्यापारियों ने बढ – चढ़ कर भागीदारी कि, जबकि कलश संस्था के कवियों ने समाज के बदलते परिवेश पर अपनी कविताओं के माध्यम से गहरा व्यंग कसा। कविता संग्रह के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि साहित्य सृजन करना बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों का जीवन संघर्षमय होता है क्योंकि वे हमेशा समाज के लिए सघर्षरत रहते हैं।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि आने वाले समय में पूरे जनपद के विभिन्न स्थानों पर वाद – विवाद, संगीत व नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जिससे यहाँ के युवक – युवतियां आगे बढ़ सके। विशिष्ट अतिथि कलश संस्था सयोजक ओम प्रकाश सेमवाल ने कहा कि काव्य संग्रह की लेखक जीवन्ती देवी खोयाल का जीवन हमेशा समाज को समर्पित रहा इसलिए उन्हें आज लेखन के क्षेत्र में दूसरी सफलता मिली है। हेमलता ने कहा कि पहाड़ की नारी का जीवन सिंटै के फूल जैसा कष्टकारी होता है। काव्य संग्रह के लोकार्पण अवसर पर कलश संस्था के कवि जगदम्बा चमोला, उपासना सेमवाल, अश्विनी गौड़ सहित अनेक कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग कसे। कविता संग्रह की लेखक जीवन्ती देवी खोयाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है इसलिए भविष्य में क्षेत्र के विकास के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा! कार्यक्रम में महिला मंगल दल रासी की महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदमहेश्वर घाटी विकास मंच अध्यक्ष मदन भटट् व संचालन पूर्व प्रधान राकेश नेगी ने किया! इस मौके पर प्रधान रासी कुन्ती नेगी, गडगू बिक्रम सिंह नेगी उपहार समिति अध्यक्ष विपिन सेमवाल, मण्डाण संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, रेखा रावत, अंजना रावत, राजकुमारी राणा, सरिता नेगी, नवदीप नेगी, विनोद रावत, बबलू जंगली, एस डी एम परमानन्द, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मैठाणी, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी रघुवीर पुष्वाण सहित विभिन्न गाँव के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।
- लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार, ऊखीमठ।

