थल सेना को मिले 341 जांबाज अफसर

जनमंच टुडे/ देहरादून। 

भारतीय सैन्य अकादमी  (आईएमए) से प्रशिक्षण पूरा कर सरहद की निगहबानी व वतन के लिए मर मिटने की शपथ लेकर 341 युवा अफसर शनिवार को सेना का हिस्सा बन गए। पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी ले जनरल आरपी सिंह ने परेड की सलामी ली, और भावी अफसरों में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने युवा अफसरों से चरित्र, अनुशासन व सत्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने को कहा। कहा कि युवा अफसर सेना के मूल सिद्धांत चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता, और करुणा को बनाए रखें। कमांडेंट ले. कहा कि देश की उम्मीदें अब उन पर टिकी हुई हैं, उन्हें हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत और लगन से करना होगा। देश के मान-सम्मान पर आंच न आए यह आपकी पहली जिम्मेदारी है।

इस बार भी कोरोना के चलते परेड में पहले जैसी भीड़भाड़ नहीं थी। पिछली बार की तरह इस बार भी कैडेट्स के परिजन पासिंग आउट परेड नहीं देख पाए। परेड में कोविड 19 नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। आईएमए में शनिवार सुबह 8 बजे कदम-कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की, कौम पर लुटाए जा की धुन पर जब कैडेट्स ने पग भरा  तो उनके हौंसले ने उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। शनिवार  को  आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले 341 जेंटलमैन कैडेट शनिवार को भारतीय सेना का अभिन्न अंग बने। जबकि, मित्र देशों के 84 कैडेट भी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनें। इन 84 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, श्रीलंका, वियतनाम, टोंगा, मालदीव और किर्गिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बनें।

उत्तरप्रदेश से सबसे अधिक 66 युवा सैन्य अधिकारी बने, जबकि सैनिक बहुल प्रदेश ने इस बार भी भारतीय सेना को 37 युवा सैन्य अधिकारी दिए हैं, जो कि राज्य के सिर को गर्व से ऊंचा करता है, जनसंख्या के हिसाब से यह राज्य का बेहतर प्रदर्शन है। इसके साथ ही हरियाणा  –  38 , पंजाब –  32, बिहार – 29,जम्मू कश्मीर – 18,दिल्ली – 18,महाराष्ट्  –  16,हिप्र  –  16,राजस्थान  –  16,मध्य प्रदेश –   14, पश्चिम बंगाल   – 10,केरल  –  07, कर्नाटक –   07,झारखंड  –  05,मणिपुर   – 05,तेलंगाना   – 02,गुजरात   – 01,गोवा  –  01, उड़ीसा –   01,तमिलनाडु  –  01, आंध्र प्रदेश  –  01,लद्दाख   – 01, चंडीगढ़   – 01,असम  –  01,मिजोरम का एक युवा सेना में अफसर बना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *