उत्तराखण्ड कांग्रेस की कद्दावर नेता इंद्रा ह्रदयेश का निधन

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड की कद्दावर व कांग्रेस की वरिष्ठ एवं  नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश का रविवार को अचानक तबियत बिगड़ने से दिल्ली में निधन हो गया है। वह दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गई थी।  आज सुबह उनकी तबियतअचानक  खराब हो गई जिसके बाद उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनका निधन ब्रेन हेमरेज से होना बताया जा रहा है। कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थी और उनकी ह्रदय संबंधी इलाज भी हुआ था।नेता प्रतिपक्ष के निधन से कांग्रेस को  बड़ा झटका लगा है। वह वर्तमान में कांग्रेस की प्रथम पंक्ति के नेताओं में पहचानी जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *