ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया हुआ जाम

जनमंच टुडे/ऊखीमठ।

अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का विकासखण्ड मुख्यालय में क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के चौथे दिन कालीमठ घाटी व न्याय पंचायत ल्वारा के प्रधानों ने क्रमिक स्थल पर प्रदेश सरकार व पंचायतीराज विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। विकासखण्ड मुख्यालय पर चल रहे क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुए प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि प्रदेश राजनैतिक उठापटक जोरों पर है मगर जब तक प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मांगों पर अमल नही होता तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि यदि 10 जुलाई तक 12 सूत्रीय मांगों पर अमल न हुआ तो प्रधान संगठन को आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पडे़गा । संयोजक दिलवर सिंह रावत ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया जाम हो चुका है। पंचायतीराज विभाग प्रधानों पर  दबाब बना रही है। प्रधान ल्वारा हुक्म सिंह फर्स्वाण ने कहा कि यदि 12 सूत्रीय मांगों पर अमल नही हुआ तो प्रधान संगठन को आत्मदाह के लिए मजबूर होना पडे़गा क्योंकि प्रधान वैश्विक महामारी के साथ पंचायतीराज विभाग की दोहरी मार झेलने के लिए विवश हो गया है। इस मौके पर प्रधान कविल्ठा अरविन्द राणा, कोटमा आशा सती, कालीमठ गजपाल राणा, ब्यूखी सुदर्शन राणा, स्यासू राकेश रावत, चौमासी मुलायम तिन्दोरी, ल्वाणी कंचन देवी, देवली भणिग्राम ज्योति सेमवाल, शल्या बबीता देवी , फलीफसालत हरीश तिवारी, तुलंगा नवीन रावत मौजूद थे।

  • ऊखीमठ से वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *