वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के वैक्सीनेशन में तेजी लाएं

जनमंच टुडे/पौड़ी।

विकास भवन सभागार  में  जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। कोविड़ 19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दिव्यांग एवं वृद्धजनों की वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने का अधिकारियो को कड़ी निर्देश दिए। उन्होंने कि एक भी पात्र दिव्यंगजन टीकाकरण से वंचित न रहे इसे गंभीरता से लिया जाय।
उन्होंने कहा कि आयोजित विशेष शिविर स्थल पर 100 से अधिक दिव्यांग, वृद्ध एवं नेपाली नागरिक आदि को आमंत्रित करे, ताकि शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्थान व तिथि चयनित कर कैंप के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। कहा की वैक्सीनेशन का रोस्टर जारी कर आयोजित टीकाकरण स्थल पर 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाएं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो हेल्थ वर्कर्स टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि अन्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत बचाओ एवं रोकथाम हेतु किए गए कार्यों को संकलित करना सुनिश्चित करेंगे तथा रिपोर्ट में दर्ज करेंगे। कहा की दिव्यांग व बुजुर्ग जनों को टीकाकरण स्थल तक लाने व घर छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था आदि के निर्देश दिए। उन्हें टीकाकरण स्थल पहुंचने हेतु दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा की जनपद में 15 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।
जिससे आसानी से टीकाकरण हो सकेगा। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों का चयन करें जहां मोटर मार्ग तथा टीकाकरण हेतु कमरों की उचित व्यवस्था हो उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में जिन नेपाली मूल व्यक्तियों के पास पहचान पत्र नहीं है उनका चयन कर जल्द ही कोविड टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि जिला कारागार में लगभग सभी बंदियों का टीकाकरण किया जा चुका है जो व्यक्ति छुटे हैं उनका भी जल्द टीकाकरण करवाया जाएगा। साथ ही कहा कि नेपाली मूल व्यक्तियों का भी टीकाकरण किया जा रहा है तथा अन्य लोगों का चयन कर टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 01 हजार से अधिक दिव्यांग जनों का भी टीकाकरण पूर्ण हो चुका है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस के बरनवाल, एएसपी अनूप काला, एसीएमओ डॉ. जीएस तालियाल, डॉ. रमेश कुंवर, सहित प्रीति गौड़, अरुण शाह, दीपक बिष्ट, शैलेन्द्र चमोली सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *