मक्का की फसल बचाने के लिए आगे आया कृषि विभाग
जनमंच टुडे/ सतपुली।
सतपुली क्षेत्र में कीट लगने से फसल को नुकसान पहुच रहा है। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए कृषि विभाग काश्तकारों की फसल पर दवा का छिड़काव करवा रही है। क्षेत्र के प्रगतिशील काश्तकार जयकृत सिंह नेगी मक्के की फसल बो रखी है, कीट लगने से उनकी फसल को नुकसान पहुँच रहा था। उन्होंने अपनी समस्या से सामाजिक कार्यकर्ता विजेंदर सिंह उत्तराखंडी को अवगत कराया । जिस पर उत्तराखंडी ने कृषि विभाग सतपुली को मक्के की खेती को हो रहे नुकसान से अवगत कराया गया । जिसके बाद कृषि तकनीक अधिकारी अनूप कुमार नेगी ने फसल को बचाने के लिए दवा दवाई उपलब्ध करायी गयी । दवा उपलब्ध होने पर जयकृत नेगी, प्रेमसिंह नेगी, गजेंद्र नेगी,महिमानंद खंतवाल आदि ने फसल पर छिडकाव किया। उन्होंने समस्या का समयदान करने पर कृषि विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।
