उत्तराखण्ड कांग्रेस के सुप्रीमो बने गणेश गोदियाल

जनमंच टुडे/ देहरादून।

लम्बे जदोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस पत्ते खोल दिए हैं। युवा एवं ब्रहामण चेहरा व श्रीनगर विस सीट के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का सुप्रीमो बनाया गया है। वही प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिमेदारी दी गई है।वही चार कार्यकारी अध्यक्ष  भी बनाए गए है।

जिसमें कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़,  युवा नेता भुवन कापड़ी व गढ़वाल से कांग्रेस के  जीतराम आर्य और युवा नेता राजपाल खरोला को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वही कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को  चुनाव संचालन समिति की बागडोर सौंपी गई है। उनके साथ किशोर उपाध्याय को संचालन समिति का उपाध्यक्ष  बनाया गया है। पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *