पहाड़ी टूटकर सड़क पर, आवाजाही बन्द
जनमंच टुडे/ऊखीमठ।
रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि मोटर मार्ग पर गंगथल महादेव मंदिर के पास सुबह करीब 6 बजे के आसपास पहाड़ी से चटान के साथ मलबा खिसक कर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग अवरूद्व होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने के साथ ही लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते पहाड़ी दरककर सड़क पर आ गया जिसकारण आवाजाही पर ब्रेक लग गया। सड़क अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। सड़क बन्द होने से कुछ लोग वाहनों से उतरकर अपने गंतव्य की ओर सामान के साथ पैदल ही निकल गए। सड़क को खोलने में सुबह से ही जेसीबी लगी हुई है।
