युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जनमंच टुडे/ ऋषिकेश।

 ऋषिकेश में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद अवसाद में आए युवक ने इंद्रमणि बडोनी (नटराज) चौक स्थित एक होटल में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।  युवक की पत्नी ने 21 जुलाई को पति से अनबन होने से गुस्से में आकर फांसी में लटककर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से युवक परेशान चल रहा था। जानकारी के अनुसार युवक का विवाह एक वर्ष पूर्व आरती राणा (19) निवासी लंबगांव, टिहरी गढ़वाल से हुआ था। वह ढालवाला में किराए पर रहते थे। आशीष ढालवाला में गत्ता फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। दोनों में 21 जुलाई को पति, पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी के आत्महत्या करने के  बाद से ही आशीष राणा(22) तनाव में चल रहा था। उसने शनिवार रात को इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में कमरा लिया। जहां उसने कमरे की छत से फंदा डालकर  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को होटल कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *