दो अगस्त से कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सरकार ने विगत दिनों कक्षा छह से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के फैसले में शुक्रवार को तब्दील कर दिया है। अब दो अगस्त से कक्षा 9 से 12वीं के छात्र ही स्कूल जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार ने दो अगस्त से कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया था लेकिन, शुक्रवार को इस फैसले में बदलाव कर दिया गया है। अब दो अगस्त को कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों लिए ही स्कूलों को खोला जाएगा। कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए दूसरे चरण में स्कूल खोले जाएंगे। दूसरा चरण 16 अगस्त से शुरू होगा और 16 अगस्त से 6 से कक्षा आठवीं तक के छात्र भी स्कूल जाएंगे। वही 9वीं से 12वीं तक के बच्चे केवल 4 घंटे ही पढ़ाई करेंगे। वहीं जब 16 जुलाई से छठी से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे तो उन्हें केवल 3 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी।
