जायसवाल ने की राष्ट्रीय प्रवक्ता से चुनाव को लेकर मंथन
जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने आज कांग्रेस भवन देहरादून में राष्ट्रीय प्रवक्ता जरिता लफ़तलंग सर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में होने वाले आगामी विस चुनाव को लेकर मंथन किया। इस दौरान प्रदेश सचिव जायसवाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को जनता जान चुकी है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार समस्याओं का समाधान करने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। जायसवाल ने कहा कि जनता अब इस सरकार से पूरी तरह से ऊब चुकी है। गीताराम जायसवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता की हर समस्याओं का समाधान करेंगी। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता को भरोसा दिलाया कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिये जी जान से कार्य करने का भरोसा दिलाया और सब एकजुट होकर चुनावी समर में कूदेंगे और विजय पताका लहराएंगे। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
