उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित

जनमंच टुडे/ रामनगर।

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं व 12वीं के नतीजे सुबह घोषित कर दिया गया। उत्तराखंड बोर्ड  कार्यालय में शनिवार सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नतीजे घोषित किए।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। परिषद मुख्यालय पर बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने परिणाम जारी किया।

जारी परिणाम के अनुसार हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 99.09 प्रतिशत रहा। जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा। इंटरमीडिएट का कुल परीक्षा परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा। जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 तथा बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 रहा।


बोर्ड परीक्षा में कुल 2,69,430 परीक्षार्थी शामिल रहे।
हाईस्कूल के कुल 1,47,725 परीक्षार्थियों में से 1,46,386 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गए हैं। जबकि इंटरमीडिएट के कुल 1,21,705 परीक्षार्थियों में से 1,21,171 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किये गए हैं। बोर्ड के अनुसार अगर कोई छात्र परीक्षाफल से असंतुष्ट है तो वह एक माह के अंदर आवेदन कर सकता है। परिषद के अनुसार परिस्थितियां अनुकूल होने पर असंतुष्ट छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी। गौरतलब है कि इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था । मार्च-अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर के चलते  उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

आप अपना परीक्षाफल इन वेबसाइटों पर क्लिक कर देख सकते हैं।

www.ubse.uk.gov.in

uaresults.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *