धूमधाम से मनाया ‘सावन’ का जन्मदिन

जनमंच टुडे/ रामनगर

वन्यजीवों के प्रति सम्मान व प्रेम की भावना जागृत करने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व  प्रशासन ने तीन वर्षीय नटखट सावन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।  तीसरे जन्मदिन पर सावन को गुड़, ब्रेड, केले से तैयार 130 किलो वजन का केक खिलाया गया। गौरतलब है कि 2017 में कर्नाटक से कॉर्बेट पार्क के लिए नौ हाथी लाए गए थे। इनमें से एक कंचंभा नाम की हथिनी उस समय गर्भवती थी । दो अगस्त 2018 सुबह कंचम्भा ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। तब सुरक्षित डिलीवरी के लिए आसाम से हेड महावत कालिका को भी बुलाया गया था। बच्चे का नाम सावन रखा गया। 2019 में सावन का पहला और इस बार कालागढ़ में सावन का तीसरा जन्मदिन मनाया गया। सावन को नहलाने के बाद पीला वस्त्र पहनाकर हैप्पी बर्थडे की टोपी भी पहनाई गई। इस दौरान सीटीआर की उपनिदेशक कल्याणी,SDO कुंदन खाती,डॉक्टर दुष्यंत मौजूद थे। उपनिदेशक सीटीआर कल्याणी ने बताया कि अब गश्त के लिए तैयार हो रहा है सावन। जो अब तीन साल का हो गया है उसे जंगल में गश्त के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उसे महावत गश्त के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *