आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई पौड़ी की महिला हेल्प डेस्क

जनमंच टुडे/ सतपुली।

पुलिस कप्तान पौड़ी  पी रेणुका देवी द्वारा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सभी क्षेत्राधिकारी,थाना /चौकी कार्यालयों में सीधे प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर शिकायतकर्ता की बात सही प्रकार से सुनकर उन पर जाँच कर त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत बनाने एवं पुलिस थाने तक शिकायतकर्ता की पहुँच को सुगम बनाने हेतु जनपद के प्रत्येक थाने पर इस प्रकार की शिकायतों का निवारण थानों पर गठित “महिला हेल्प डेस्क” द्वारा किया जा रहा है।

जनपद में विभिन्न माध्यमों से महिला सम्बन्धी अपराध, मारपीट, धोखाधडी, जमीनी विवाद, चोरी से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयान्तराल निस्तारण कर सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु महिला हेल्प डेस्क पौड़ी/कोटद्वार/महिला थाना श्रीनगर को स्कूटी प्रदान की गयी हैं। जिससे महिला सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराध पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।

इस सम्बंध के यह कहा जा सकता है की पीड़ित को न्याय दिलाने में जनपद पुलिस कप्तान की यह सराहनीय पहल है।

पुष्पेंद्र राणा, सतपुली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *