राशन विक्रेताओं के यहां पहुँचे एसडीएम, मिली खामियां
जनमंच टुडे/ सतपुली।
उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार अचानक राशन की दुकानों में पहुँच गए। एसडीएम को अचानक दुकान में देख राशन डीलरों के हाथपांव फूल गए। उन्होंने इस दौरान राशन कोटा, रजिस्टर व वितरण प्रणाली समेत कई खामियां सस्ते गल्ले के दुकानों में पाई। उन्होंने राशन विक्रेताओं से खामियां सुधारने को कहा।

एसडीएम ने गल्ला विक्रेताओं को चेतावनी दी की अगर राशन वितरण समेत किसी भी खामियां पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शनिवार को सतपुली बाजार के राशन डीलरों के यहां एसडीएम ने अचानक छापा मारा औचक निरीक्षण में कई कमियां पायी गई। अधिक मात्रा में राशन का स्टॉकजिसमें राशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने स्टाक को चैक किया और अधिक राशन होने के साथ ही उपभोक्ताओं के लिए सही वितरण न होना की खामियां मिली।

उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसका जवाब राशन डीलरों को लिखित में देना होगा कि ऐसा क्यों हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल राजस्व निरीक्षक सतपुली तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
- पुष्पेन्द्र राणा सतपुली।
